ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card) क्या है?

जैसा कि हम जानते हैं कि भारत एक विशाल घनी आबादी वाला देश है | भारत जैसे प्रगतिशील देश के लिए ई-श्रम पोर्टल मील का पत्थर साबित होने वाला स्कीम है। भारत सरकार श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से दिनांक 26 अगस्त 2021 को ई-श्रम कार्ड बनाने हेतु ई-श्रम पोर्टल का उद्घाटन किया गया | इस पोर्टल के माध्यम से अड़तीस करोड़ असंगठित कामगार मजदूर प्रवासी कामगार जैसे नागरिकों को सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सकता है।

असंगठित कामगारों से तात्पर्य वैसे कामगारों को जिनका EPF (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) के सदस्य ना हो | इसमें एक गृह आधारित-कामगार स्व- नियोजित कामगार या मजदूरी पाने वाला कामगार है, खेती करने वाले, घरों में कार्य करने वाले, ऑटो चालक, ट्रक ड्राइवर, सड़कों पर कार्य करने वाले, फेरी वाले, सब्जी वाले, जैसे करोड़ों नागरिक जिनका कोई निश्चित रोजगार नहीं है। यह सभी  असंगठित क्षेत्र के कामगार ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा कर ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं |

 ई-श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वालों कामगारों का डेटाबेस रहेगा। जैसे उन कामगारों में क्या स्कील है, शिक्षा है, प्रशिक्षण है, इत्यादि। ये सभी डेटाबेस को आधार से जोड़ा जाना है | भविष्य में किन कामगारों को कैसा प्रशिक्षण दिया जाए , या उन्हें किस प्रकार का लाभ दिया जाए ये उनके डेटाबेस देखकर अनुमान लगाया जा सकता है जिससे देश के नागरिकों के साथ-साथ देश भी विकास की ओर अग्रसर रहे |

कोविड-19 जैसे विषम परिस्थितियों में देश के प्रत्येक नागरिकों तथा प्रवासी मजदूरों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था | भविष्य में यदि ऐसी कोई विपदा आती है तो ई-श्रम पोर्टल इस संकट से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को एक व्यापक डेटाबेस उपलब्ध कराएगा जिससे सभी को लाभ मिल सके तथा जीवन की मूलभूत सुविधाओं से कोई भी वंचित ना रहे चाहे वह प्रवासी ही कामगार क्यों ना हो ।

Contents

ई-श्रम कार्ड(E-Shram Card) पर पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार संख्या
  2. आधार संख्या से जुड़ा मोबाइल नंबर
  3. बैंक खाता नंबर IFSC कोड के साथ
  4. अपना नाम
  5. अपना पता
  6. अपना व्यवसाय
  7. अन्य निजी जानकारियां

ई-श्रम कार्ड में कौन पंजीकरण करवा सकता है।

  • जिनकी भी उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच हो |
  • जो भी EPFO/ESIC या NPS का सदस्य ना हो |

ई-श्रम कार्ड पर पंजीयन क्यों करें ?

  • सभी असंगठित कामगारों का डेटाबेस बनाना तथा उन्हें आधार से जोड़ना |
  •  विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के वितरण के लिए जानकारी साझा करना जिसमें असंगठित कामगारों से संबंधित विभिन्न मंत्रालय, विभाग बोर्ड, एजेंसियां, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रशाशित की जाती है।
  • प्रवासी कामगारों का वर्तमान पता, स्थिति, कार्यक्षेत्र तथा उनकी आवाजाही का विश्लेषण करना।
  • प्रवासी और सन्निर्माण कामगारों के लिए सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओ की पहुँच सुगमता से हो सके |
  • जो भी लाभकारी योजनाएं श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रशाषित की जाती है उसका सीधा लाभ पंजीकृत असंगठित कामगारों को मिले तथा अन्य मंत्रालयों की भी स्कीमों का लाभ उन्हें यथासंभव मिल सके।
  • किसी भी राष्ट्रीय आपदा (जैसे कोविड-19) से निपटने के लिए ये ई-श्रम कार्ड धारकों का डेटाबेस केंद्र और राज्य सरकार के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा जिससे उसे किसी भी प्रकार का सरकारी लाभ सीधा प्राप्त हो सके।

ई-श्रम (E-Shram Card) के लाभ :-

  • PM-SYM – प्रधानमंत्री श्रम योगी मन धन पेंशन योजना
  • NPS – राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ व्यापारियों, दुकानदारो, नियोजित व्यक्तियों को मिलेगा
  • PMJJBY – प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बिमा योजना
  • PMSBY – प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना
  • PDS – सार्वजनिक वितरण प्रणाली
  • PMAYJ – प्रधानमंत्री आवास योजना
  • NSAP – राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम
  • AB-PMJAY – आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • HIS – बुनकरों के लिए स्वास्थ्य बिमा स्कीम
  • NSKFDC – राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित और विकाश निगम

उपयुक्त योजनाओं का लाभ ई-श्रमिक कार्ड धारक को मिलेगा

ई-श्रम का लाभ किस रोजगार योजना को मिलेगा |

  • मनरेगा
  • P.M स्वनिधि
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
  • प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
  • दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लेबर कार्ड धारकों को ₹200000 का एक्सीडेंटल बीमा दिया जाएगा तथा 1 वर्ष का प्रीमियम सरकार द्वारा दिया जाएगा |
  • प्रवासी कामगारों का डाटाबेस उपलब्ध होने से एक राज्य से दूसरे राज्य में कमाने जा रहे कर्मचारियों का कल्याण किया जा सकता है कि उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिल सके |
  • प्रशिक्षण की व्यवस्था – कामगारों के डेटाबेस के अनुसार उनकी स्किल  के अनुसार उनको प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करना यदि कोई कामगार पहले से ही प्रशिक्षित है तो उसे उसके अनुसार कार्य देना जिससे रोजगार की संभावना बढ़ेगी तथा रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे|

ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन बनाने के स्टेप्स:-                                           

 ई श्रम कार्ड को हम लेबर कार्ड के नाम से भी जानते हैं इस कार्ड को निम्न स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन भी बना सकते हैं|

  • सर्वप्रथम ई श्रम पोर्टल पर जाएं क्लिक करें|
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर भरना है फिर कैप्चा फिल करना होगा|
  •  फिर आपसे EPFO/ESIC से संबंधित जानकारी पूछी जाएगी| यदि आप हैं तो YES करें नहीं तो NO करें|
  • फिर Send OTP पर क्लिक करें| आपके आधार कार्ड से जुड़ी मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा| इस OTP को आप संबंधित कॉलम में भरकर सबमिट करें|
  • अब आपसे आधार नंबर पूछा जाएगा जिसे आप भर दें| फिर टर्म और कंडीशन को  स्वीकार कर Send OTP पर क्लिक करें।
  • अब आप के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर फिर से OTP जाएगा। जिसे संबंधित कॉलम में भरकर validate बटन पर क्लिक करना है।
  • इतना करने पर आपके आधार से जुड़ा सभी डाटा फोटो ऑटोमेटिक फिल हो जाएगा| इसे आप पढ़कर Agree ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • तत्पश्चात  confirm and enter other detail पर क्लिक करना है |
  • अब आपको कुछ निजी जानकारी भरनी है :-
  • Second mobile no. /  दूसरा मोबाइल नंबर
  • Email-id / ई-मेल
  • Marital  status / वैवाहिक
  • Blood group / ब्लड ग्रुप  
  • Category  / अपनी जाती
  • Disability  / विकलंगता  
  • अपना पता तथा आप इस पते पर कितने वर्षो से रह रहे है |
  • फिर आपसे पूछा जाएगा कि आप (Migrant worker) अन्य राज्य में कार्य करने गए है| यदि हां तो Yes करें नहीं तो  No पर क्लिक करें| फिर आप save and continue पर क्लिक करें|
  • अब आपको अपनी शिक्षा भरनी है तथा उससे संबंधित कागजात अपलोड करने हैं  (यह ऑप्शनल है)
  • फिर अपनी मासिक आय सिलेक्ट करें तथा save and continue पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना वर्क एंड स्किल सेलेक्ट करना है तथा अपने काम के अनुभव के वर्ष को  भरना है फिर आपको यह भरना है कि आपने यह कार्य अनुभव कहां से लिया है |
  •  तत्पश्चात आपसे पूछा जाएगा कि आप सरकार द्वारा प्रोवाइड की जाने वाली प्रशिक्षण ट्रेनिंग लेना चाहते हैं सेलेक्ट करें और save and continue पर क्लिक करें |
  • अगले स्टेप्स में आपको अपना खाता संख्या IFSC कोड के साथ भरना है | save and continue पर क्लिक करें |
  • आपने अब तक जितनी जानकारी भरी है उसकी पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएगी नीचे I Understand पर क्लिक करें और सबमिट करें |
  • फिर से आप के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा इस ओटीपी को भरकर verify करें और confirm करें |
  • आपका ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन बन जाएगा| आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं|

ये भी पढ़े:

Leave a Comment